HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में अतिवृष्टि ने मचाई तबाही, ANM सेंटर और CHO केंद्र चढ़े...

बागेश्वर में अतिवृष्टि ने मचाई तबाही, ANM सेंटर और CHO केंद्र चढ़े भेंट, कई मार्ग बंद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd

जनपद के कपकोट तहसील में मंगलवार रात्रि से हो रही लगातार बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। जगह—जगह मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं असो के समीप नदी किनारे बनाये गए एएनएम सेंटर व सीएचओ केंद्र भी अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया। केंद्र में रखी सामग्री भी नदी के तेज बहाव में समा गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कपकोट क्षेत्र में कल रात्रि से आज सात बजे तक 212 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

जानकारी के मुताबिक कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जगह—जगह सड़कें बन्द होने से यातायात ठप हो गया है। ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि भी तेज बारिश के बहाव में बह गई है। कई निर्माणाधीन कार्य भी बारिश के चलते वह गये हैं। तहसील कपकोट के असो में सरयू नदी के समीप स्वास्थ्य विभाग के एएनएम सेंटर व सीएचओ सेंटर भी सरयू के तेज बहाव में बह गए हैं।

राजस्व क्षेत्र गोलना के जतरकोट में धन सिंह फरतियाल की गौशाला व घर को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग भी आपदा की भेंट चढ़ गया, जबकि गौशाले में बंधे मवेशियों को बचा लिया गया।इधर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कल रात्रि से हुई लगातार बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर वास्तविक क्षति के आंकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट क्षेत्र में आज प्रातः सात बजे तक 212 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। फिलहाल कोई जनहानि के नुकसान की सूचना नही है, लेकिन कुछ मोटर मार्ग बंद हैं। जिन्हें यातायात सुचारू करने के लिए विभागीय अधिकारी आवश्यक उपकरणों के साथ मौजूद हैं।

रेलवे अपडेट : 29 और 30 जून को काठगोदाम से चलने वाली ये ट्रेन रहेगी निरस्त

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments