HomeAccidentपिकअप की दूध के कैंटर से जबरदस्त टक्कर, 01 गंभीर, हायर सेंटर...

पिकअप की दूध के कैंटर से जबरदस्त टक्कर, 01 गंभीर, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

👉 भीषण टक्कर में कैंटर के भीतर जा घुसा पिकअप

✒️ दूध उतार रहे व्यापारी को भी मारी टक्कर, हालत गंभीर

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे (Almora-Haldwani Highway) में खैरना के पास एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर खड़े दूध के वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकप का अगला हिस्सा दुग्ध वाहन के भीतर जा घुसा। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े दूध उतार रहा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह 05 बजे के करीब यह हादसा खैरना पेट्रोल पंप (Petrol Pump) के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से सब्जी लेकर रानीखेत जा रहा पिकअप संख्या UK01CA1242 असंतुलित होकर दूध के कैंटर वाहन UK01CA0336 के पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकउप दुग्ध वाहन के भीतर जा घुसा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस हादसे में सड़क किनारे खड़े होकर दूध उतार रहे दुकानदार लोहाली निवासी कैलाश सिंह पुत्र बालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार व उनकी टीम मौके पर पहुंची। उनके द्वारा घायल को जनता की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी (CHC, Garampani) पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

इधर पुलिस के अनुसार यह पिकअप सब्जियों से लदी हुई थी। जिसे चालक जयपाल आर्य पुत्र डूंगर राम आर्य निवासी पनियाली कठघरिया हल्द्वानी। हाल निवासी बड़सीला पोस्ट सूरी जिला अल्मोड़ा चला रहा था। वह भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना का कारण चालक के अनुसार ब्रेक नहीं लग पाना बताया जा रहा है। हालांकि असली वजह जांच के बाद ही पता चल पायेगी।

दुर्घटना के बाद सड़क पर जबरदस्त जाम भी लग गया था। मौके पर पहुंची खैरना पुलिस (Police) ने यह जाम खुलवाया और वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया। जाम के चलते लोगों को कुछ समय के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भवाली : 13 से 16 जून तक आंगनबाड़ी और 15 जून को स्कूल बंद, डीएम वंदना ने लिया कैंची धाम मेले की तैयारियों का जायजा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments