HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पार्षद की अधिकारियों से हुई तीखी नोक—झोंक, यह था...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पार्षद की अधिकारियों से हुई तीखी नोक—झोंक, यह था मामला…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां तल्ली हल्द्वानी में सड़क किनारे टाइल्स बिछाये जाने के कार्य में अनियमितता पाये जाने पर पार्षद मनोज जोशी का पारा चढ़ गया और उनके अधिकारियों के साथ तीखी नोक—झोंक हो गई। जिसके बाद उन्होंने नागरिकों के साथ विभाग का घेराव किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

पार्षद ने अधिकारियों को जमकर खरी—खोटी सुनाई। उनका कहना था कि विभाग टाइल्स लगाने के नाम पर भी मनमानी कर रहा है। मंडी से तीनपानी तक सड़क के किनारे टाइल आधी गलियों में लगाई गई हैं, जबकि आधी गली को छोड़ दिया है। विभागीय अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। पार्षद ने कहा कि संबंधित अधिकारी का फोन भी नही उठता है, जनता किससे शिकायत करेगी। इधर हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक पंडित मदन मोहन जोशी ने कहा यदि कोई भी अधिकारी किसी भी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करता है तो समिति उसका पुरजोर विरोध करेगी। पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि अधिशाषी अभियंता ने उनको खुद कहा था कि टाइल्स के साथ—साथ कहीं—कहीं पर ड्रेनेज भी बनेगा और आज सब मुकर रहे हैं।

इधर अधिशाषी अभियंता ने सभी आरोपों से इंकार किया और कहा जो सड़कें बची हैं उनमें आघे टाइल्स जल्द लगाये जायेंगे। पार्षद ने कहा कि टाइल के साथ—साथ बीच में पाइप डाल के निकासी भी दी जानी चाहिए। स्थानीय निवासी हेम तिवारी बोले कि विभाग के अधिकारियों को समय—समय पर खुद आकर निरीक्षण भी करना चाहिए। वहीं पार्षद मनोज जोशी ने कहा यदि जनता को गुमराह किया गया और सब गलियों में टाइल्स नही लगी तथा पानी की निकासी नही की गई तो अब आंदोलन करेंगे। इस दौरान मदन मोहन जोशी, देवेंद्र नेंगी, तरुण नेगी, हेम तिवाडी, प्रमोद पलड़िया, पारस पलड़िया मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments