HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग: हाट बाजार में खड़ी बाइक में 3 लॉक लगाकर गया...

लालकुआं ब्रेकिंग: हाट बाजार में खड़ी बाइक में 3 लॉक लगाकर गया था मालिक फ़िर भी ले उड़ा चोर

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

लालकुआं। बाइक में लगे तीन तालों को तोड़कर अज्ञात चोर बाइक को ले उड़े। हाट बाजार में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बाइक की चोरी होने से क्षेत्र वासियों में डर का माहौल है। बाइक स्वामी द्वारा कोतवाली पुलिस में सूचना दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की शाम करीब 8 बजे पुराना बिंदुखेड़ा, बिन्दुखत्ता निवासी दीवान सिंह तुलेरा अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके04क्यू – 5119 से सब्जी खरीदने के लिए नगर के हाट बाजार में आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक को तहसील गेट के बगल पर बने पार्किंग में खड़ा कर दिया और बाइक का इंजन लॉक, हैंडल लॉक व ऑयल लॉक भी कर दिया। जिसके बाद वह हाट बाजार में सब्जी लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह वहां पहुंचा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। आनन-फानन में उसने कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने हाट बाजार के साथ ही तमाम क्षेत्रों में बाइक की खोजबीन की लेकिन बाइक नहीं मिली। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बाइक का लॉक खोल कर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments