Breaking NewsDelhiUttarakhand
पूर्व सीएम व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का स्वास्थ्य खराब, अस्पताल भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानी कुशलक्षेम
नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया है। जिस कारण उन्हें दिल्ली के राम मोहर लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी।
उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पतातल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की। उन्होंने पूर्व सीएम कोश्यारी कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बताया जा रहा है कि बीते दिनों स्वास्थ्य खराब होने से कोश्यारी को अस्पताल भर्ती कराया गया है।