HomeUttarakhandAlmoraAIC Almora में लगा हैल्थ कैंप, विद्यार्थियों का हुआ संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण

AIC Almora में लगा हैल्थ कैंप, विद्यार्थियों का हुआ संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण

ADVERTISEMENTS

📌 नि:शुल्क दवाओं का वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इंटर कालेज, अल्मोड़ा में लगे हैल्थ कैंप में समस्त विद्यार्थियों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण (Head-To-Toe Examination) किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आई टीम ने जांच के बाद नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया।

ए.आई.सी. (AIC) के मुख्य सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अल्मोड़ा की टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिय एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की लंबाई, वजन एवं संपूर्ण शरीर का परीक्षण किया गया तथा उन्हे स्वास्थ्य संबंधी जानकारीयां प्रदान की गयी। सभी विद्यार्थियों का आवश्यकतानुसार दवाईयां भी वितरित की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस मौके पर स्वास्थय विभाग के डॉ सीएस जोशी, डा तनुजा, फार्मेसिस्ट योगेश भटट्‌, मुकुल जोशी, स्टाफ नर्स गीता रौतेला मौजूद रहे। कार्यकम में विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार जोशी, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार पाण्डे, समाजसेवी आशीष जोशी, दयाकुष्ण कांडपाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय रावत, शिक्षक मनमोहन चौधरी, प्रकाश चन्द्र खोलिया, राजेश आर्या, मनीष नेगी, राजेन्द्र टाकुली, ममता धींगा, सरिता साह उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम अल्मोड़ा एवं संजय कुमार पांडे का इस शिविर के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त् किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments