HomeUttarakhandAlmoraहेड कांस्टेबल संजय रावत पदोन्नत, SSP देवेन्द्र पींचा ने लगाए स्टार

हेड कांस्टेबल संजय रावत पदोन्नत, SSP देवेन्द्र पींचा ने लगाए स्टार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत, अल्मोड़ा में तैनात हेड कांस्टेबल एमटी (MT) संजय रावत को पदोन्नत कर अपर उपनिरीक्षक एमटी (MT) का पद प्रदान किया गया है।

आज बुधवार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने स्वयं संजय रावत के कंधे पर अपर उपनिरीक्षक पद के दो स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया और पदोन्नति की बधाई दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

एसएसपी पींचा ने इस अवसर पर रावत को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। संजय रावत की यह पदोन्नति उनकी सेवाओं और समर्पण का परिणाम है, जिससे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments