HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल मनीष प्रथम

बागेश्वर: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल मनीष प्रथम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्राइज मनी प्रतियोगिता में पुलिस के हेड कांस्टेबल मनीष चंद्र पांडे ने प्रथम स्थान पाया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS

चमोली के कर्णप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता में पांडे ने अपने जोड़ीदार कांस्टेबल युगल किशोर गौड़ के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें वह प्रथम स्थान पर रहे। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बतया कि जवान ने पूर्व में बैडमिंटन, कुश्ती, बाक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने ब्रांज मेडल जीता था। वह ड्यूटी के साथ ही खेल प्रतिभा को लगातार निखार रहे हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments