HomeUttarakhandAlmoraगजब चोर : नशे का ऐसा लती कि मारुति 800 चुरा कबाड़ी...

गजब चोर : नशे का ऐसा लती कि मारुति 800 चुरा कबाड़ी को बेच डाली !

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

ADVERTISEMENTS

✒️ नैनीताल पुलिस ने अल्मोड़ा में धर दबोचा

✒️ खंगालनी पड़ी 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

नशे की लत भी इंसान से हर बुरे से बुरा काम करवा देती है। यहां एक नशेड़ी युवक ने अपनी स्मैक की लत को पूरा करने के लिए घर के बाहर खड़ी कार (मारुति 800) चुरा ली। फिर उसे एक कबाड़ी को महज 15 हजार में बेच डाला। हालांकि इसकी होशियारी काम नहीं आई और नैनीताल पुलिस ने इसे अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। बड़ी बात यह है कि इस शातिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगभग 100 सीसीटीवी खंगालने पड़े।

यह था कार चोरी का घटनाक्रम

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

गत 17 अप्रैल, 2023 को वादी मनोज पांडे पुत्र स्व. गिरीश चंद्र पांडे निवासी ग्राम छड़ा खैरना गरमपानी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली भवाली में आकर तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने कहा कि विगत 13 अप्रैल 2023 की रात में खैरना गरमपानी में स्थित उसके घर के सामने की पार्किंग में खड़ी उसकी कार मारुति 800 कार संख्या UK 04 7668 को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में धारा 379 IPC के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना भवाली द्वारा ग्रहण की गई।

चौकी इंचार्ज खैरना दिलीप कुमार की सक्रियता से दबोचा गया चोर

चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सीओ भवाली नितिन लोहनी के निकट पर्यवेक्षण में उमेश मालिक (प्रभारी निरीक्षक भवाली) द्वारा चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई। जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना पर आखिर आरोपी पारस जोशी पुत्र रमेश जोशी उम्र 28 वर्ष निवासी चौसार, पीतांबर होटल के पास थाना व जिला अल्मोड़ा को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया।

चोर ने पूछताछ में कही यह बात

आरोपी पारस जोशी ने बताया कि वह स्मैक पीकर नशा करता है। उसने वादी की कार को चोरी कर हल्द्वानी में टनकपुर रोड वारसी कॉलोनी में कबाड़ी को 15 हजार में अपनी कार बताकर व अपनी मां की बीमारी कि मजबूरी जताकर बेच दिया। कबाड़ी ने आरोपी का आधार कार्ड मोबाइल नंबर विक्रय पत्र आदि दस्तावेज लेकर गाड़ी को स्क्रैब में काट दिया।

खंगाला तो मिला आपराधिक इतिहास

पुलिस ने जब इस पारस जोशी की कुंडली खंगाली तो इसके आपराधिक इतिहास का पता चला। मालूम हुआ कि यह पूर्व में भी अल्मोड़ा में मोटरसाइकिल चोरी तथा नशे की अवैध तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस ने फिलहाल वाहन का संपूर्ण स्क्रैब (लगभग 50 हजार कीमत) बरामद कर लिया है। टीम में उप निरीक्षक चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार के अलावा कांस्टेबल प्रयाग जोशी व जगदीश धामी भी शामिल रहे।

जरा सोचिये, यह कहां आ पहुंची भारत की आबादी

भारत में खुला Apple का पहला स्टोर, किराया 42 लाख रुपए महीना
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments