HomeBreaking Newsवह करता था चोरी, कबाड़ी खरीदता था सामान ! दोनों गिरफ्तार

वह करता था चोरी, कबाड़ी खरीदता था सामान ! दोनों गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

भीमताल पुलिस ने चोरी की वारदात का किया त्वरित खुलासा

सीएनई रिपोर्टर । नैनीताल

नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का भीमताल पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चोरी का माल सौ प्रतिशत बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने और चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष भीमताल संजीत कुमार राठोड़ के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी और पतारसी करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने चोरी के आरोपी जीवन भकरी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी हितेश परगई को चोरी का सामान समेत गिरफ्तार किया।

मामले में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • जीवन भकरी, पुत्र तुला बहादुर भकरी, निवासी मेल्छाम जिला हुक्ला, नेपाल (वर्तमान निवास जून स्टेट, भीमताल, जिला नैनीताल), उम्र लगभग 50 वर्ष।
  • हितेश परगई, पुत्र स्वर्गीय ललित मोहन परगई, निवासी बाईपास रोड, भीमताल, जिला नैनीताल, उम्र 28 वर्ष।

बरामद सामान

  • 26 अदद सरिया के टुकड़े
  • 03 अदद लोहे के गार्डर
  • 01 टाइल कटर मशीन

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठोड़, एसआई महेन्द्र राज सिंह, एसआई त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल ललित आगरी, कांस्टेबल जीवन कुमार और कांस्टेबल जगजीत सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments