HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नंदा देवी मंदिर में हवन—पूजन, भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

अल्मोड़ा : नंदा देवी मंदिर में हवन—पूजन, भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सेवा भारती अल्मोड़ा द्वारा नंदा देवी मंदिर में सुख—शांति व समृद्धि की कामना के साथ हवन, पूजा और भंडारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जन राजराजेश्वरी के मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

जिला संयोजक हयात सिंह गैड़ा ने बताया कि सेवा भारतीय अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों में कोरोना महामारी के दौर में उत्तराखंड एवं अल्मोड़ा की शान्ति के लिए प्रार्थना की थी। साथ ही हवन यज्ञ कराने का वचन मां नंदा देवी राजराजेश्वरी को दिया था, जो आज विधिवत संपन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती जिला अल्मोड़ा वचनबद्ध है कि वह समाज के वंचित, असहाय, पीड़ित व कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी।

इस हवन यज्ञ का प्रांत उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट एवं सेवा भारती अल्मोड़ा के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक सहयोग से आयोजन किया गया। इस आयोजन में सेवा भारती प्रांत उपाध्यक्ष गंगा बहन, सेवा भारती जिला अध्यक्ष चंदन गिरी गोस्वामी, जिला संयोजक हयात सिंह गैड़ा, उपाध्यक्ष जसोत सिंह बिष्ट, जिला मंत्री बीना गैड़ा बिष्ट, कोषाध्यक्ष बसंती जड़ोत, उपाध्यक्ष माया भोज, मात्र मंडल प्रदेश सदस्य श्वेता उपाध्याय, मात्र मंडल अध्यक्ष बहन नीरा धामी, कोषाध्यक्ष मात्र मंडल बहन ममता बिष्ट, नंदा देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लीलाधर जोशी, पंडित तारा दत्त जोशी, पंडित प्रमोद चंद्र लोहनी, पंडित खगेश चंद्र लोहनी, पंडित अखिलेश जोशी आदि ने यज्ञ संपन्न करवाया। रावेल कपूर, नरेंद्र पाल रावत द्वारा भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ के साथ संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments