HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हर्षिता, मीनाक्षी, गायत्री, निहा, ऋषभ व भूमिका रहे अव्वल

अल्मोड़ा: हर्षिता, मीनाक्षी, गायत्री, निहा, ऋषभ व भूमिका रहे अव्वल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ नंदादेवी मेले के पहले दिन ऐपण व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मां नन्दा देवी मेले के प्रथम रोज आयोजित ऐपण व मेहंदी प्रतियोगिताओं में कई प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसके परिणाम घोषित कर दिए हैं। मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हर्षिता व मीनाक्षी, जूनियर में गायत्री व निहा तथा ऐपण के जूनियर में ऋषभ, सीनियर में भूमिका सबसे अव्वल रहे।

मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गायत्री तिवारी व निहा अंसारी प्रथम, निशा जमकाल द्वितीय व स्वरमा बिनवाल तृतीय रही जबकि सीनियर वर्ग में हर्षिता लोहनी व मीनाक्षी आगरी प्रथम, विनीता आर्या द्वितीय व वन्दना प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जया जोशी, रजनी टम्टा शामिल रहे। ऐपण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ऋषभ रावत, चन्द्रबल्लभ जोशी तथा कमल मेहता व नितिका बिष्ट और सीनियर वर्ग में भूमिका बोरा, ज्योति त्रिवेदी तथा गीता बिष्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा ऐपण में कंचन जाटव व मनीषा टम्टा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में प्रियंका बिष्ट व कविता साह निर्णायक रही। सभी प्रतिभागियों को 8 सितंबर को पुरस्कृत किया जायेगा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने झोड़ा, चांचरी व नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम को रंगारंग कार्यक्रम का आगाज हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन में गीता मेहरा व मीना भैसोड़ा ने किया जबकि निर्मला जोशी, हेमलता वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन व मंच सहयोग में अर्जुन बिष्ट, मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, मंदिर समिति के सचिव मनोज सनवाल का योगदान रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments