HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत के विकास के संकल्प के साथ नवनिर्माण संगठन का गठन, हर्ष...

रानीखेत के विकास के संकल्प के साथ नवनिर्माण संगठन का गठन, हर्ष पंत अध्यक्ष, मंजीत भगत व मनीष भैसोड़ा बने महामंत्री

ADVERTISEMENTS


सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत की प्रतिष्ठा और गरिमा को पुर्नस्थापित कर क्षेत्र की मूलभुत समस्याओं के निराकरण के लिए एक सशक्त संघर्ष करने के संकल्प के साथ आज नव निर्माण संगठन का विधिवत गठन किया गया। संगठन में अध्यक्ष व महामंत्री पद के अलावा कार्यकारिणी में दीप पांडे तथा शंकर ठाकुर को संरक्षक, हिमाशु पन्त और अनवर रजा उपाध्यक्ष, निखिल बिष्ट, दीपक जोशी तथा रोमान संयुक्त सचिव तथा मनीष चन्द्र जोशी वा आकाश प्रजापति को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। तय हुआ कि रानीखेत में नव निर्माण संगठन के समस्त नव नियुक्त पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सभी अब एकजुट होकर रानीखेत की प्रतिष्ठा और गरिमा को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि एक लंबे समय से यहां राजनैतिक पराकाष्ठा के चलते रानीखेत परिक्षेत्र की हुई दुर्गति ही हुई। यहां के विकास पर लंबे समय से ब्रेक लगा है तथा बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं व पलायन की समस्या यहां के नागरिक झेलते आ रहे हैं। इन तमाम जन हित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता को साथ लेगर संघर्ष किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments