HomeCrimeब्रेकिंग उत्तराखंड : इस चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र में हुई...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : इस चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र में हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

हरिद्वार। मंगलौर के लिब्बरहेड़ी शुगर मिल में फायरिंग की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं हैं, बताया जा रहा है कि गन्ना तोलने के समय को लेकर किसानों में विवाद हुआ था। इसके बाद ही कुछ लोगों ने हवाई फायर कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल को मिल में भेजा गया। रुड़की सीओ चन्द सिंह बिष्ट ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हंगामा कर रहे किसानों ने गन्ने की तुलाई को रूकवा दिया। हंगामा कर रहे किसानों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। आरोप है कि किसानों की समस्याओं को शूगर मिल प्रबन्धन सुनने का तैयार नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments