HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में पहली बार लैप्रोस्कोपिक विधि से हुई हार्निया की सर्जरी

अल्मोड़ा में पहली बार लैप्रोस्कोपिक विधि से हुई हार्निया की सर्जरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 अब तक सुविधा का था अभाव, मशीनें स्थापित होने से बिना चीरा आपरेशन शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के अधीन बेस अस्पताल में पहली बार दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) विधि से हार्निया का सफल आपरेशन हुआ। अल्मोड़ा में दूरबीन विधि से आपरेशन की सुविधा नहीं थी और अब जिला व बेस अस्पतालों में यह सुविधा जुट गई है।

करीब पांच माह से हार्निया से पीड़ित मरीज का बीते शुक्रवार को बेस अस्पताल में दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) विधि से ऑपरेशन किया गया, जो सफल रहा। चिकित्सकों के मुताबिक जिले में लैप्रोस्कोपिक विधि से हार्निया का पहली बार सर्जरी हुई है। अब इस विधि से यहां आपरेशन की सुविधा हे चुकी है।

हार्निया पीड़ित खैरना निवासी 40 वर्षीय मरीज बीते बृहस्पतिवार को आपरेशन के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती हुआ और अगले ही दिन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग की ओर से उसका लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (ट्रांस एब्डॉमिनल प्री-पेरिटोनियल रिपेयर सर्जरी) की गई। जो सफल रही। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दिनेश चौहान ने बताया कि दूरबीन विधि से यह जिले में पहली सर्जरी है और सर्जरी के बद मरीज की हालत ठीक है।

आपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. निशांत बिष्ट, डॉ. रुद्रा शंकर, डॉ. रवि कुमार, एनेस्थीशिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलड़िया, डॉ. स्वरूप, डॉ. करनजोत, रजत, हिमानी आदि मौजूद रहे। इस सफल ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, एमएस डॉ. अमित व नोडल अधिकारी डॉ. अनिल पांडेय ने टीम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी जटिल आपरेशन होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments