HomeUttarakhandAlmoraAlmora: खेल में सदैव सद्भावना बनाएं रखनी चाहिए— कुलपति

Almora: खेल में सदैव सद्भावना बनाएं रखनी चाहिए— कुलपति

ADVERTISEMENTS

— सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा में अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की अन्तर महाविद्यालयी महिला-पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता की आज शुरुआत हो गई है। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि की। जिसमें कई खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीते।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को खेल को सद्भावना से खेलना चाहिए और पूरे खेल में खेल भावना को बनाए रखते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुई बाउट में पिथौरागढ़ की कविता (46-48 किलो भार वर्ग), 48-50 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा की कनिका मौलेखी, 50-52 भार वर्ग में पिथौरागढ़ की मोनिका मेहता, 54- 57 भार वर्ग में अल्मोड़ा की मुद्रिका, 63-66 भार वर्ग में अल्मोड़ा की बीना बिष्ट ने जीत दर्ज की।

बाजार आये थे बुजुर्ग, गिर गए 09 हजार रूपये, होमगार्डस ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

पुरुष वर्ग में हुई बाउट में 45-48 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के हर्षदीप, 63.5-67 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के योगेश सिंह रावत, 67-71 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के अनिल अवस्थी, 75-80 भार वर्ग में अल्मोड़ा के मनमोहन सिंह नेगी ने जीत दर्ज की। क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए एमडी रोहतक विश्वविद्यालय में भाग लेगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन के मौके पर अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, अंतर राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट, डॉ. भुवन तिवारी, ललित कुंवर, केदार नैनवाल, रजवंत कौर, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप मेहता, जीवन प्रकाश पंकज कुमार, प्रेम लटवाल, पंकज कुमार, हरेंद्र कुमार, पुष्कर जामियाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments