HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : पकड़ा गया हरिद्वार की मासूम के साथ रेप...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : पकड़ा गया हरिद्वार की मासूम के साथ रेप व हत्या का सह आरोपी

देहरादून । हरिद्वार में मासूम बालिका से रेप के बाद हत्या के मामले में सह आरोपी को पुलिस ने यूपी के सल्तानपुर से दबोचने में सफलता हासिल कर ली है। राजीव यादव नामक इस शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कई दिनों से यूपी के कई स्थानों पर भटक रही थी। इस घटना के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस भारी दवाब में है। इस घटना का मुख्य आरोपी रामतीर्थ यादव पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। राजीव पर पुलिस ने एक लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की चालीस टीमें देश भर में फैली हुई थी।

हल्द्वानीः इंदिरा हृदयेश का खुलासा, भाजपा के विधायक कांग्रेस में आने का तैयार

राजीव से पहले पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार किया था और पूछताछ में राजीव के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई थी। हालांकि अभी राजीव को लेकर पुलिस टीम हरिद्वार नहीं पहुंची है। लेकिन गोरखपुर के एसएसपी ने मीडिया को उसके गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उसे उत्तराखंड पुलिस को सौंपने की प्रकिया जारी है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार कह चुके हैं कि आरोपी धरती या पाताल चाहे जहां छिपे बैठे हों हम उन्हें गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे ला खड़ा करेंगे। डीआईजी नीरू गर्ग इस मामले को लेकर हरिद्वार में केम्प कर रही थीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments