HomeAccidentहरिद्वार: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले थे पिता, लौटते समय...

हरिद्वार: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले थे पिता, लौटते समय हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार| बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे एक पिता की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। शादी वाले घर में मौत की खबर से कोहराम मच गया। हादसा रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश कर रही है।

रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर सोल्हापुर गढ़मीरपुर निवासी विनोद कुमार अपने भाई जयनंद के साथ रिश्तेदारी से अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड देकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मीरपुर मुवाजपुर के पास पहुंचे लकड़ी से लदी ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने गलत साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी।

इससे दोनों नीचे गिर पड़े और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार होने में कायमाब रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो सप्ताह बाद होनी थी बेटे की शादी

बताया गया है कि दो सप्ताह बाद विनोद के बेटे की शादी होनी थी। पिता की मौत से घर में कोहराम मच गया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि मृतक के भाई जयनंद की तरफ से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

हल्द्वानी : बेलबाबा के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला साधु का शव, सनसनी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments