HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार : परमहंस रामचंद्र महाराज की पुण्य स्मृति में भागवत पुराण कथा...

हरिद्वार : परमहंस रामचंद्र महाराज की पुण्य स्मृति में भागवत पुराण कथा 02 अप्रैल से

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

श्री श्री 108 परमहंस रामचंद्र जी महाराज की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती जानकी देवी द्वारा श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन 2 से 10 ​अप्रैल तक हठयोगी आश्रम नीलधारा, चंडीघाट, हरिद्वार में किया जायेगा।

आयोजक मंडल की ओर से बताया गया है कि हठयोगी महंत बलराम दास महाराज की प्रेरणा से होने जा रहे आयोजन का शुभारम्भ 02 अप्रैल को प्रात: 8 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। जिसके बाद नित्य पूजन व दोपहर 02 से सांयकाल 05 बजे तक कथा प्रवचन होगा। कथा प्रवक्ता व्यासाचार्य अल्मोड़ा के द्वाराहाट अंतर्गत तकुल्टी निवासी दिनेश चंद्र जोशी रहेंगे। श्रीमद् देवी भागवत पुराण का समापन 10 अप्रैल, 2022 को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ दोपहर 01 बजे से होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments