HomeUttarakhandNainitalहरेंद्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद पर मिली पदोन्नति, कन्धों पर बैच...

हरेंद्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद पर मिली पदोन्नति, कन्धों पर बैच अलंकृत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल अंतर्गत कोतवाली लालकुआं में नियुक्त उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। एसपी सिटी ने उनके कंधों पर बैच अलंकरण करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Promotion of Sub Inspector Harendra Singh Negi

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना से निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना में पदोन्नति हेतु गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर प्रदेशभर के 27 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसी क्रम में, जनपद नैनीताल के कोतवाली लालकुआं में नियुक्त उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को भी निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हरेंद्र सिंह नेगी को उनके पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कन्धों पर पद के स्टार अलंकृत

पदोन्नति पर, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र द्वारा हरेंद्र सिंह नेगी के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार अलंकृत किए गए। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और विभाग में किए गए योगदान का प्रतीक है। इस खुशी के मौके पर पूरे नैनीताल पुलिस परिवार ने श्री नेगी को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Also Read – 

पीआरओ के कंधे पर लगा तीसरा स्टार, मिली पदोन्नति

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments