HomeUttarakhandAlmoraहर्ष की लहर: अल्मोड़ा में फूटे खुशी के पटाखे और बटी मिठाई

हर्ष की लहर: अल्मोड़ा में फूटे खुशी के पटाखे और बटी मिठाई

ADVERTISEMENTS

—धामी की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूमे
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चंपावत विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार जीत से यहां भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी में झमूते हए कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में जबर्दस्त आतिशबाजी व​ मिष्ठान वितरण का खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि इस भव्य जीत के बाद राज्य नई बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार फिर से तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी। श्री रौतेला ने कहा कि इस जीत से फिर साबित हो गया है कि राज्य का चहुंमुखी विकास भाजपा ही कर सकती है और आने वाले कई दशकों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार ही रहेगी। मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, गोविंद पिलखवाल, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र प्रसाद, राजा खान, किरन पंत, प्रेमा मेर, रेखा आर्य, बीना नयाल, मनोज जोशी, राहुल वोहरा, ललित जोशी, अरविंद बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, तुषारकान्त साह, मदन बिष्ट, हितेश सलमान अंसारी, दानिश अंसारी, रोहित भोज आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments