HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला में हनुमान ने जलाई सोने की लंका, राक्षसों में हाहाकार

पनुवानौला में हनुमान ने जलाई सोने की लंका, राक्षसों में हाहाकार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धौलादेवी विकासखंड के पनुवानौला में चल रही रामलीला के आठवें दिन की शुरुआत लंका दहन से हुई। इसके पश्चात सीता से आज्ञा लेकर हनुमान का राम दल में वापस लौटना, सेतु बंधन में शिव स्तुति, लंका में रावण का विभीषण को लात मारना, विभीषण का श्रीराम की शरण में आना आदि सशक्त लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया।

रामलीला का मुख्य आकर्षण अंगद-रावण संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद अंगद का राम दल में वापस लौटकर राम सेना की लंका व रावण के बारे में बताना व अंतिम धोषणा युद्ध की करना आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। राम की भूमिका में पंकज गैड़ा, लक्ष्मण कुणाल राणा, सीता ऋषव साह, अंगद जगदीश सिंह, हनुमान विनोद विनवाल, रावण हेमन्त साह, विभीषण संजय नेगी, मंदोदरी अर्जुन बनौला, मेघनाथ विनोद वर्मा व हास्य कलाकार की भूमिका में जगदीश गैड़ा रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments