यहां चल रही रामलीला नवम दिवस की रामलीला में राम का लक्ष्मण को मेघनाथ के साथ युद्ध के लिए भेजना, लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, हनुमान का सुषैण वैद्य को लाना, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, लक्ष्मण का मूर्छा से उठना, रावण का कुम्भकर्ण को जगाना व कुम्भकर्ण वध, रावण विलाप, मेघनाथ का यज्ञ विध्वंस, मेघनाथ वध, मंदोदरी विलाप, सुलोचना सती आदि प्रसंग दिखाए गए।
राम की भूमिका में पंकज गैड़ा, लक्ष्मण कुणाल राणा, सीता ऋषव साह, हनुमान विनोद विनवाल, भरत सुमित सुयाल, शत्रुघन कमल जोशी रावण हेमन्त साह, कुम्भकर्ण देवेंद्र बिष्ट, विभीषण संजय नेगी, मेघनाथ विनोद वर्मा, मंदोदरी अर्जुन बनौला, सुलोचना पारस साह रहे। रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा व पूरन सिंह बिष्ट ने शिकरत की।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।