HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : खाना बनाते समय नहर में गिरा युवक, मौत

हल्द्वानी ब्रेकिंग : खाना बनाते समय नहर में गिरा युवक, मौत

हल्द्वानी अपडेट| यहां मुखानी क्षेत्र में एक युवक खाना बनाते समय नहर में गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद युवक को नहर से निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखानी चौराहे पर भोजन का ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले 37 वर्षीय राम सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह बिष्ट निवासी लालडांठ तिलकनगर खाना बनाते समय अचानक नहर में गिरकर फंस गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर युवक को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

कोरोना ने दिल्ली छुड़ाया, तो आजीविका ने गांव में दिखाई नई राह

हल्द्वानी में 4300 से अधिक परिवारों पर संकट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments