HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

हल्द्वानी : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

हल्द्वानी | कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी के पास बरेली रोड पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। इसके बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्थानीय लोगों की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता घटनास्थल पर पहुंचे। शव की तलाशी लेन पर उसके पास से पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। शव को अज्ञात में मोर्चरी भिजवा दिया गया। वहीं उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि परिजनों की तलाश की जा रही है। अगर पहचान नहीं होती है तो तीन दिन बाद पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments