HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | काठगोदाम थाना पुलिस ने 13.35 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बीते मंगलवार की शाम शीशमहल क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक पर शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की। युवक ने अपना नाम फैजल पुत्र सोहेल निवासी शीशमहल बताया। तलाशी में उसके पास से 13.35 ग्राम स्मैक पुलिस को बरामद हुई।

आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक के सेवन का आदि है, स्मैक की जरूरत पूरी करने को स्मैक बेचता भी है। बताया कि वह गायत्रीनगर निवासी मोहित चौहान उर्फ गिल्लू से स्मैक खरीदकर लाया है। पुलिस ने आरोपी सोहेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस टीम में उ.नि. मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा, कानि. त्रिलोक सिंह, कानि. अशोक रावत. कानि. उमेश प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments