HomeUttarakhandNainitalलालकुआं में हल्द्वानी का युवक गिरफ्तार, बरामद हुए 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन

लालकुआं में हल्द्वानी का युवक गिरफ्तार, बरामद हुए 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | कोतवाली पुलिस ने 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गठित पुलिस टीम ने हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज के सामने बरेली रोड़ पर अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक युवक को रोककर चेक किया तो उसके पास कुल 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने अपना नाम नाजिर रजा पुत्र साकिर रजा वार्ड नंबर 31 इन्दिरा नगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी बताया।

इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डीआर वर्मा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट, अनील शर्मा, गुरमेज सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे।

कैंची धाम में पर्यटकों की भीड़ रोंके, लोकल लोगों को नहीं ! रूट डायवर्ट पर उबाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments