HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : सीएनई की खबर निकली सच, छोटे बेटे ने ही...

ब्रेकिंग न्यूज : सीएनई की खबर निकली सच, छोटे बेटे ने ही कत्ल किया था मां का, एसपी सिटी ने किया खुलासा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। आज सुबह घर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि इस मामले में पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे को हिरासत में लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और खून से सने हाथ धोने में प्रयोग किया गया साबुन भी बरामद किया है। अब से कुछ देर पहले एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे राहुल साही ऊर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राहुल ने जमीन को लेकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। इस मामले में हत्या की तहरीर मृतका की बेटी मंजू सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।

हालांकि मंजू ने तहरीर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी लेकिन मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक एक्स्पर्ट्स की मदद लेते हुए मृतका हीरा देवी के छोटे बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और सच सामने आ गया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के अनुसार गहनता से संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गयी। पूछताछ एंव जाच से पाया कि मृतका के छोटे पुत्र राहुल उर्फ राजा द्वारा पारिवारीक व सम्पत्ति विवाद को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी। अभियुक्त की निशा देही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू, अभियुक्त के खून से सने कपडे व अभियुक्त द्वारा हाथ धोने मे प्रयुक्त साबुन को कब्जे पुलिस लिया गया। अब तक कि विवेचना से साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में हल्द्वानी कोतवाल संजय कुमार,एसएसआई मंगल सिह नेगी,गन्ना सेन्टर चैकी प्रभारी संजीत राठौर, एसआई मनोज यादव, एसआई दीपा जोशी, कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, अनिल टम्टा,गणेश जोशी, रवीन्द्र खाती, बबीता बोरा, घनश्याम सिंह, वंशीधर जोशी, रश्मि साहू शमिल थे।

हल्द्वानी : करायाल जौलासाल में बेटे ने ही गला रेत कर मार डाली मां, सनसनी

कोरोना ब्रेकिंग : कोरोना का एक और संडे, 464 नए केस, पांच की मौत, 86317 हुई प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या, देखें अपने जिले का हाल

काशीपुर : इधर दुल्हन के घर बारात का इंतजार, उधर घर से गायब हो गया डाक्टर दूल्हा

नानकमत्ता : नानक सागर डैम में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments