HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : युवक ने फांसी लगाकर जान दी, परिजनों में कोहराम

हल्द्वानी : युवक ने फांसी लगाकर जान दी, परिजनों में कोहराम

हल्द्वानी समाचार | काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आधी रात को पत्नी की आंख खुली तो पति को फंदे लटका देख उसने शोर मचाया। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार देवखेड़ी दमुवाढूंगा निवासी कमल कुमार आर्या (30) कुछ समय पहले शहर के एक प्रतिष्ठित मॉल में नौकरी करता था। वहां नौकरी छूटने से वह बेरोजगार हो गया था। बीते बुधवार की रात कमल ने परिजनों के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद बच्चों व पत्नी संग कमरे में सो गया।

रात साढ़े 12 बजे पत्नी की आंख खुली तो कमल फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी ने इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर बेस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments