HomeBreaking Newsज्योति मेर हत्याकांड, 11 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से...

ज्योति मेर हत्याकांड, 11 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर

ADVERTISEMENTS

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का मामला 11 दिन बाद भी सुलझ नहीं सका है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद आरोपी अजय यदुवंशी और उसका भाई अभय यदुवंशी उर्फ राजा अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और सिर पर चोट को मौत का कारण बताया गया है, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि ज्योति की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।

31 जुलाई को संदिग्ध हालात में मिली थी लाश
छोटी मुखानी के जेकेपुरम इलाके में 31 जुलाई की सुबह 35 वर्षीय महिला योग प्रशिक्षक ज्योति मेर अपने किराए के कमरे में मृत पाई गई थीं। उनके सिर के पिछले हिस्से में सूजन, गले और हाथों पर चोट के निशान मिले थे। यह देख परिजनों ने तुरंत हत्या की आशंका जताई।

परिजनों के गंभीर आरोप
हल्दूचौड़ तुला रामपुर निवासी मृतका की मां दीपा मेर ने बताया कि ज्योति “अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर” में योग ट्रेनर के रूप में काम करती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंटर के संचालक अजय यदुवंशी और उसका भाई अभय अक्सर ज्योति को परेशान करते थे। ज्योति ने यह बात अपनी भाभी को भी बताई थी।

हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
मामले में मुखानी थाना पुलिस ने अजय यदुवंशी और अभय यदुवंशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
मुखानी पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या कहती है पुलिस ?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम में ज्योति के गले और पसलियों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पेट पर दबाव डालते हुए गला घोंटा, जिससे उनकी मौत हुई। इस बीच, एक संदिग्ध व्यक्ति मास्क पहने ज्योति के कमरे से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह तभी स्पष्ट होगा जब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस और एसओजी की दो संयुक्त टीमें आरोपियों की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments