HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : मंडी चौकी क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी : मंडी चौकी क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं महिला के मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मंडी चौकी क्षेत्र के गौजाजाली में एक महिला ने अपनी ससुराल में फांसी लगा ली थी। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है। बताया जा रहा है कि महिला का बरेली निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह बीते मंगलवार को अपने घर से भाग गई थी। काफी खोजबीन के बाद पति उसे बरेली से खोज कर ले आया था। पति की मानें तो महिला के प्रेमी से उसे रखने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को वह उसे गौजाजाली स्थित अपने घर ले आया। तब से महिला परेशान दिख रही थी।

शनिवार सुबह युवक ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उसने परिजनों के साथ जब तक दरवाजा खोला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का मायका बिहार में है और पति हल्द्वानी में ठेला चलाता है। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना दी तो उन्होंने बेटी की हत्या का शक जताया है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

हरिद्वार : कावड़ियों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ, दो को डूबने से बचाया

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments