Haldwani : महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

0
Haridwar: Dead body of youth found in stone crusher under suspicious circumstances.
सांकेतिक फोटो

Haldwani। यहा वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी इंद्रानगर काबुल का बगीचा निवासी मुस्कान पत्नी राशिद ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ गटक लिया। रात में ही आसपास के लोग उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की लालकुआं निवासी बहन ने बताया कि मुस्कान का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है। वह अक्सर मुस्कान के साथ मारपीट किया करता था। हर बात के लिए मुस्कान को जलील किया जाता था। घर खर्च के लिए मुस्कान को रुपये नहीं मिलते थे। इस कारण मुस्कान किराए के कमरे में रहती थी। उसने राशिद पर मुस्कान की हत्या का आरोप लगाया।

वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड में भू-माफियाओं के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन, जाने क्या बोले DGP

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें