HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची महिला की जनरेटर में साड़ी...

हल्द्वानी : कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची महिला की जनरेटर में साड़ी फंसने से मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए लौटे कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची एक महिला की साड़ी जनरेटर में फंस गई। परिजनों ने बुरी तरह से घायल महिला को एसटीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कालाढूंगी के चंद्रपुर क्षेत्र रहने वाली 56 वर्षीय गंगादेवी गांव में गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची थीं। इसी दौरान यात्रा के पीछे चल रहे जनरेटर में गंगादेवी की साड़ी फंस गई।

साड़ी निकालते समय और खुद को बचाने की जद्दोजहद में गंगादेवी का हाथ भी जनरेटर में फंस गया। इस हादसे में बुरी तरह घायल हुईं। गंगादेवी को मौके पर मौजूद लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। शनिवार देर रात गंगादेवी की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments