HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सोशल मीडिया पर प्यार फिर शादी, अब फांसी लगाकर जान...

हल्द्वानी : सोशल मीडिया पर प्यार फिर शादी, अब फांसी लगाकर जान दी

हल्द्वानी समाचार | भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

महिला का मायका ज्योलीकोट नैनीताल और ससुराल गोवा में है। उसका पति लंदन में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच वीडियो कॉल में बात हुई थी। पुलिस के अनुसार जगदम्बा नगर भोटिया पड़ाव में किराए में रहकर 44 वर्षीय सविना सुजाता क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है।

उसका पति गोवा निवासी जोस डिकोस्टा लंदन में है। परिजनों के मुताबिक दोनों में सोशल मीडिया के जरिए प्रेम हुआ। इसी साल दोनों ने विवाह किया था। बीते तीन माह पहले महिला का पति छुट्टी में हल्द्वानी आया था। इस बीच महिला के लिए वीजा का आवेदन करके गया था। साथ ही एक स्कूटी भी खरीदकर दे गया था।

पता चला कि बीते शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच वीडियो कॉल के माध्यम से बात हुई। इसके बाद दोपहर में पति ने फोन किया तो फोन नहीं उठा। फोन नहीं उठने पर पति ने अपने ससुराल में सूचना दी। महिला की बहन ज्योलीकोट से हल्द्वानी आई। कमरे में सुजाता फांसी के फंदे से झूल रही थी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Uttarakhand : आईएफएस अफसरों के तबादले – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments