HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : दुकान में शराब पीने से रोका तो सीने में...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दुकान में शराब पीने से रोका तो सीने में छुरा घोंप युवक हुए फरार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | हल्द्वानी शहर में वारदात का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते रविवार को रामपुर रोड पर युवक की हत्या, फिर तिकोनिया में युवक को गोली मारने की घटना के बाद शुक्रवार को काठगोदाम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मूल रूप से ज्योलीकोट निवासी 35 वर्षीय विक्रम सिंह काठगोदाम में परिवार समेत रहते हैं। वह ओखलकांडा के माध्यमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर हैं। उनकी पत्नी अर्चना काठगोदाम में न्यू टैक्सी स्टैंड के सामने खाने के होटल का संचालन करती है। शुक्रवार रात विक्रम और अर्चना होटल पर बैठे थे। अर्चना ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक शराब की बोतल लेकर दुकान पर आए। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया और शराब की बोतल टेबल पर रख दी। विक्रम ने युवकों से शराब पीने के लिए मना किया तो विवाद हो गया।

इनमें एक युवक वापस आने की धमकी देकर होटल से निकला और दो युवकों को वहीं रुकने के लिए कहा। रात करीब दस बजे वह एक और युवक के साथ चाकू लेकर आया। इस बीच हुई गहमागहमी के बाद युवक ने विक्रम के सीने में चाकू घोंप दिया जिससे विक्रम गिर पड़ा। इसके बाद चारों आरोपी अपने वाहन से बैठकर शीशमहल की ओर फरार हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन और आसपास के लोग लहूलुहान विक्रम को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उपस्थित लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी भी खंगाले।

बताया जा रहा है कि चारों युवकों में से एक अक्सर दुकान पर आता था। सभी युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments