HomeCrimeहल्द्वानी : शातिर बाइक चोर चढ़ा बनपूलपुरा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार

हल्द्वानी : शातिर बाइक चोर चढ़ा बनपूलपुरा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार

CNE REPORTER, HALDWANI : थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं थाना बपुलिस टीम द्वारा 01 शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 22 जुलाई 2024 को वादी ओम प्रकाश पुत्र स्व. जगदीश पुंडीर निवासी बरेली रोड पुरानी आईटीआई बिचली रोड बिचली गौजाजाली आवला चौकी गेट थाना वनभूलपुरा द्वारा थाना बनभूलपुरा पर आकर तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात द्वारा उसकी मोटरसाईकिल ब्रांड न्यू स्प्लेंडर हीरो गत 13 जुलाई की रात में मंडी गेट के पास बरेली रोड, वैष्णो स्वीट्स के बाहर से चोरी कर ली गई थी।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना अपर उप निरीक्षक विनोद कुमार को सुपुर्द की गई। पुलिस टीम द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में चोरी के अभियोग में अभियुक्त की तलाश/पतारसी सुरागरसी करते हुऐ मुखविर की सूचना पर मौ. उमेर पुत्र मौ. यामीन निवासी हिमालया स्कूल के पास गौजाजाली थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष को वाईपास रोड स्लाटर हाउस के पास से मय चोरी की मोटर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक विनोद घई, हेड कांस्टेबल धरमपाल सिंह व कांस्टेबल मौ. यासीन व कांस्टेबल लक्ष्मण राम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments