HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 10 मार्च को मतगणना, एमबीपीजी कॉलेज में दिया कार्मिकों को...

हल्द्वानी : 10 मार्च को मतगणना, एमबीपीजी कॉलेज में दिया कार्मिकों को प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

ल्द्वानी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निदेशों के क्रम में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की गणना आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है। आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना के कार्यों में कोई चूक न हो इसके लिए शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज मनोविज्ञान सभागार में मतगणना कार्य हेतु नियुक्त कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के रूप दिया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट, इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम(ईटीपीबीएस) की विस्तार से मास्टर ट्रेनरों द्वारा जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी कार्मिक ईटीपीबीएस/उप जिलाधिकारी राहुल साह व नोडल कार्मिक/जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एचबी चंद ने मतदान के दौरान सावधानियों एवं बारीकियों से अवगत कराते हुये प्रशिक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने मतगणना कार्यो को संयम व लगन और सहनशीलता की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्रुटि रहित मतगणना चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उत्तराखंड हादसा : दुल्हन लेने आए थे बाराती, हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान जो भी दायित्व दिये गये है उनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मतदान तीन प्रकार से किया गया है जिनमें पोस्टल बैलेट, इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम की मतगणना की जायेगी। इस हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण में तीनों प्रकार की मतगणना के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में – रैगिंग का वीडियो वायरल, 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाए

हल्द्वानी : हरीश रावत की सीट लालकुआं में भितरघात, ये तीन नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments