HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : यातायात जागरूकता रैली, 19 चौराहों पर किया जागरुक

हल्द्वानी : यातायात जागरूकता रैली, 19 चौराहों पर किया जागरुक

ADVERTISEMENTSAd

एसपी क्राइम ट्रैफिक डॉ जगदीश चंद्र ने किया रवाना

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा 16 जनवरी से ‘सड़क सुरक्षा माह 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज कोतवाली से एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ जगदीश चंद्र नैनीताल द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

हल्द्वानी : यातायात जागरूकता रैली, 19 चौराहों पर किया जागरुक
हल्द्वानी : यातायात जागरूकता रैली, 19 चौराहों पर किया जागरुक

तिकोनिया में हुआ समापन

यातायात जागरूकता रैली में सीपीयू, यातायात, पेट्रोल कार, हल्द्वानी सर्किल के थानों, हाइवे पेट्रोल वाहन तथा चीता मोबाइल को शामिल किया गया। रैली का समापन हाइडल गेट से वापस होकर तिकोनिया पर हुआ।

रैली के माध्यम से पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर के स्थानीय लोगों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। रैली के उपरांत हल्द्वानी शहर में 19 मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया तथा जागरुकता पंपलेट/बैनर वितरित किए गए।
जागरूकता रैली कार्यक्रम में शिवराज सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू, यातायात पुलिस, सीपीयू, थानों की चीता मोबाइल व हाइवे पेट्रोल वाहन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments