HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : रिटायर्ड एसडीएम जिस कमरे में पत्नी के साथ सो रहे...

हल्द्वानी : रिटायर्ड एसडीएम जिस कमरे में पत्नी के साथ सो रहे थे, उसी में चोरों ने कर दिया हाथ साफ

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | हल्द्वानी में देर रात मुखानी थाना क्षेत्र के जज फार्म में बेखौफ चोरों ने रिटायर्ड एसडीएम के घर से लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने तीन ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और खास बात यह रही है कि एसडीएम पत्नी के साथ जिस कमरे में सोए थे, चोर उसी कमरे में रखा लाखों का जेवर और नगदी उड़ा ले गए। यही नहीं सुरक्षा को रखे गए एक कुत्ते को भी चोर घायल कर गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 1992 में काशीपुर में एसडीएम पद से रिटायर्ड होने के बाद 88 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह रावत जज फार्म में अपनी पत्नी रिटायर्ड प्रधानाचार्य सुशीला रावत के साथ रहते हैं। वह वर्ष 1979 से 1983 तक हल्द्वानी में बतौर तहसीलदार भी तैनात रहे। बुजुर्ग दंपति के बेटा-बहु ऑस्ट्रेलिया और बेटी आगरा में रहते हैं।

बुधवार सुबह करीब 5 बजे उनकी पत्नी जागी तो कमरे में एक बक्सा जमीन पर गिरा हुआ था। बाहर आकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल पास ही रह रही अपनी नौकरानी नर्मदा को फोन कर बुलाया। उन्होंने अंदर देखा तो एक लोहे का बक्सा गायब था। नर्मदा ने बाहर देखा तो घर की एक तरफ गली में खाली बक्सा मिला।

सुशीला ने बताया कि बक्से में करीब 6 तोले से अधिक सोने के जेवर थे। इसके अलावा 40 हजार की नगदी भी थी, जिसमें 25 हजार रुपये के 500 रुपये और बाकी 100 रुपये के नोट थे। सूचना पर असपास के लोग भी वहां जुट गए, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश
विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म के अध्यक्ष विश्वंभर कांडपाल ने पुलिस की गश्ती टीम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा की बात करती है, सुरक्षा तो छोड़ो चोरी की घटनाएं तक नहीं बचा पा रही है। लगातार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments