HomeBreaking NewsHaldwani : बहुत खतरनाक थे उपद्रवियों के इरादे, सुनियोजित हमला

Haldwani : बहुत खतरनाक थे उपद्रवियों के इरादे, सुनियोजित हमला

ADVERTISEMENTS
  • पहले से तैनात थे पत्थरबाज, उन्हें हटाया तो पीछे से आई पेट्रोल बम थामे लोगों की भीड़
  • पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने की थी साजिश
  • पुलिस ने लिया बहुत धैर्य से काम
  • डीएम वंदना सिंह की प्रेस कान्फ्रेंस

CNE DESK Haldwani/हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आज शुक्रवार सुबह हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। इस बीच काफी चौंकाने वाले इनपुट मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों के इरादे बहुत भयानक थे। पुलिस को थाने में घेर कर ही जिंदा जला देने की प्लानिंग की गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने बहुत संयम से काम लिया। हालांकि इस बवाल में करीब 06 लोगों की मौत हो गई हैं वह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि बनभूलपुरा (Haldwani) में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गई पुलिस प्रशासन व नगर निगम की टीम पर समुदाय व‍िशेष के लोगों ने जबरदस्त पथराव किया। इस बीच बनभूलपुरा थाने में आग भी लगा दी गई थी। पुलिस व मीडियाकर्मियों के दर्जनों वाहन पेट्रोल बम से जला दिए गए। पुलिसकर्मी यदि थाने से भागने में कामयाब नहीं होते तो बहुत भयानक मंजर होता।

अराज शुक्रवार को नैनीताल की डीएम वंदना स‍िंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर हल्द्वानी के पूरे हालातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होई कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी में जगह-जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सभी को नोटिस और सुनवाई के अवसर दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। प्रशासन ने किसी समुदाय विशेष को निशाना नहीं बनाया था। इसके बावजूद इस मामले को जानबूझ कर तूल दिया गया।

डीएम ने बताया कि आज विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है और इसलिए यहां भी ऐसा किया गया। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था। पूरी प्रक्रिया ठीक से होने के बावजूद आधे घंटे के भीतर एक बड़ी भीड़ ने नगर निगम टीम पर पहला हमला किया।

डीएम ने कहा कि बनभूलपुरा में जो कुछ हुआ वह पूर्व निर्धारित लगता है। उपद्रवियों ने पूरी प्लानिंग के साथ दंगा किया है। पुलिस बल पर हमले की यह साजिश पूर्व से ही रची गई लगती है। ये योजना बनाई गई थी कि जिस दिन डिमोलिशन अभियान चलाया जाएगा उस दिन बलों पर हमला किया जाएगा। जब पुलिस ने पत्थरों वाली पहली भीड़ को तितर-बितर किया तो पीछे से दूसरी भीड़ आ गई, जो पेट्रोल बम से लेस थी।

अन्य जनपदों से आई पुलिस को नहीं था बनभूलपुरा की तंग गलियों का अंदाजा

उपद्रव के दौरान पुलिस काफी बेबस नजर आई। खास तौर पर अन्य जिलों से आई पुलिस बनभूलपुरा की तंग गलियों में घिर गई थी। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आई पुलिस फोर्स पर घरों की छतों से लगातार पथराव होता रहा। बमुश्किल गलियों से बचते-बचाते पुलिसकर्मी किसी तरह मुख्य सड़क पर आ सके। जानकारों की मानें तो बनभूलपुरा में भेजी गई पुलिस फोर्स दूसरे जिलों या अन्य थानों से आई थी जिन्हें इस इलाके का अंदाजा तक नहीं था। अधिकारियों के आदेश का पालन पूरा करने के लिए फोर्स अंदर तो घुस गई, लेकिन वह चक्रव्यूह में फंस गई, जिस कारण जान भी सांसत में आ गई।

फिलहाल इंटरनेट सेवा बंद

हल्द्वानी में फिलहाल इंटरनेट सेवा बंद है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments