HomeAccidentहल्द्वानी/बेरीनाग हादसा अपडेट : एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत

हल्द्वानी/बेरीनाग हादसा अपडेट : एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पमतोड़ी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुखद खबर को सुनकर हर कोई मायूस है।

हल्द्वानी के परिवार की कार पिथौरागढ़ में दुर्घटनाग्रस्त

कार हल्द्वानी के रिटायर शिक्षक परिवार की बताई जा रही है। 61 वर्षीय पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने परिवार के साथ तीन साल बाद अपने गांव में पूचा-अर्चना के लिए गए थे और वापस लौटते समय ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने खाई में उतकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

पमतोड़ी के पास हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ आ रहे थे। तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर एक बजे के करीब उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान वहां से दो युवकों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और खाई में उतकर रेक्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे।

एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत

इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी 53 वर्षीय तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी 51 वर्षीय आशा बसेड़ा निवासी ग्राम कुनिगांव थल और उनकी साली 50 वर्षीय तारा देवी पत्नी बलवंत सिंह निवासी ग्राम मंडल सेसा बागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माता 90 वर्षीय देवकी देवी पत्नी धन सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि 62 वर्षीय चंदन सिंह बसेड़ा पुत्र धन सिंह, छोटा भाई 57 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र धन सिंह घायल हो गए है, जिनका इलाज पिथौरागढ़ अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे कुनीगांव क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

Neem Karoli Baba – यहां आने से बदल गई बड़े बड़ों की किस्मत, जानें बाबा के चमत्कार 👇👇

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments