HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : टीम हेमंत साहू का पशु सेवा में हाथ बंटाने...

हल्द्वानी न्यूज : टीम हेमंत साहू का पशु सेवा में हाथ बंटाने पहुंचे सुमित ह्दयेश

हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू की टीम द्वारा में चलाये जा रहे गौ सेवा को सहयोग देने के लिए मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश भी पहुंचे। उन्होंने गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया साथ ही टीम में लगे युवाओं को सैनिटाइजर भेंट कर उत्साहवर्धन किया।
सुमित हृदेश ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, पंकज कश्यप, जीत सिंह, विक्रम रन्धवा, साहिल, अंशु रानी, अभिषेक कश्यप व सचिन राठौर समेत पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगातार भूख से तड़प रहे बेजुबान पशुओं को चारों पानी उपलब्ध कराकर असली कोरोना योद्धा का कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस मौके पर हेमन्त साहू ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा बेजुबानों की सेवा करने बहुत खुशी होती, अब हमें पशु भी प्यार करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments