HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पोते का जन्मदिन मनाने आए दादा की अचानक मौत

हल्द्वानी : पोते का जन्मदिन मनाने आए दादा की अचानक मौत

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी अपडेट| बरेली से पोते के जन्मदिन की खुशियां मनाने हल्द्वानी आए दादा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बरेली गजनेरा निवासी 45 वर्षीय बेगराज का बेटा राजकुमार हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित मानपुर पश्चिम में रहता है। रामकुमार ने बताया रविवार को उनके बेटे आयुष का जन्मदिन था। जहां जन्मदिन मनाने बरेली से उसके दादा आए हुए थे। रविवार देर शाम धूमधाम से जन्मदिन की पार्टी हुई।

सोमवार को अचानक दादा की तबीयत बिगड़ गई जहां घर के बाहर पिता सड़क पर गश खाकर गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल एसटीएच ले आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पिता और बच्चे के दादा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Uttarakhand/UP News : बाघ युवक को खा गया

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments