HomeAccidentहल्द्वानी : सेना भर्ती की तैयारी में जुटे छात्र को कार ने...

हल्द्वानी : सेना भर्ती की तैयारी में जुटे छात्र को कार ने रौंदा, मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | सोमवार सुबह रामपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र सेना भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था और वह रोज की तरह सुबह के समय रामपुर रोड पर दौड़ रहा था इसी दौरान अनियंत्रित कर उसको कुचलकर चली गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है, घटना को अंजाम देने वाला चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

बीए प्रथम वर्ष का छात्र था चंदन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा जनपद के नौगांव भनोली निवासी 18 वर्षीय चंदन सिंह रौतेला पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला ने इसी वर्ष हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के वेदबंधु विहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ किराए पर रह रहा था।

रोज की तरह दौड़ने निकला

रोज की तरह सोमवार को भी वह दौड़ने के लिए निकला था। सुबह रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सेना में भर्ती होकर भाई का हाथ बंटाना चाहता था चंदन

चंदन के पिता का देहांत हो चुका है जबकि घर में तीन बहने और मां के अलावा एक बड़ा भाई है जो लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बड़ा भाई लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार का अकेला कमाने वाला है भाई का आर्थिक बोझ कम करने के लिए चंदन सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। चंदन के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments