HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : व्यवसायी से अभद्रता मामले में SSP ने किया दरोगा को...

हल्द्वानी : व्यवसायी से अभद्रता मामले में SSP ने किया दरोगा को निलंबित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रामनगर/हल्द्वानी| कोतवाली रामनगर में तैनात दरोगा पर एक क्रशर स्वामी के साथ अभद्रता और मारपीट मामले में एसएसपी पंकज भट्ट ने रामनगर कोतवाली में तैनात दरोगा नीरज चौहान को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया हैं। इस संबंध में एसएसपी ने आदेश भी जारी कर दिए है।

बता दे कि, कोतवाली रामनगर में तैनात दरोगा पर एक क्रशर स्वामी के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में स्टोन क्रशर स्वामी ऋषि सचदेवा ने पुलिस को दी तहरीर दी में बताया कि गुरुवार देर रात उसके किसी मित्र का लखनपुर क्षेत्र में विवाद हो गया था, जिसको लेकर वह कोतवाली पहुंचा। जहां तैनात दरोगा नीरज चौहान से ऋषि ने कोतवाल से मिलने की बात कही।

क्रशर मालिक का आरोप है कि रामनगर कोतवाली दरोगा ने कोतवाली में ही उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। इतना ही नहीं दरोगा उसका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए कपड़े उतारने की धमकी देने लगा और उसकी तलाशी लेकर जेब में रखा सामान भी निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली में लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्रशर स्वामी ने मामले में दरोगा के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नीचे देखें आदेश…

WhatsApp लेकर आ रहा ‘Message Yourself’ फीचर, जानें कैसे करता है काम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments