HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पहली पत्नी के बेटे ने ही की थी सौतेली...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पहली पत्नी के बेटे ने ही की थी सौतेली मां की हत्या, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानीदमुवाढूंगा के मित्रपुरम में महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने हाथों हाथ सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति के पूर्व पत्नी के बेटे को गिरफ्तार किया है। उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया। दावा है कि पिता द्वारा दूसरा विवाह रचा लेने से उसका बड़ा बेटा खफा था और वह मृतका उषा को ही इस पूरे क्लेष की वजह मानता था, इसी आक्रोश में उसने उषा की हल्द्वानी आकर गला रेत कर हत्या कर दी।
मूल रूप से किच्छा की विकास कॉलोनी निवासी नरेश गंगवार कुसुमखेड़ा में इलेक्ट्रिक टुकटुक गाड़ी की रिपेयिरिंग का काम करता है। उसने दमुवाढूंगा में मित्रपुरम में एक कमरे का मकान भी बनाया और यहां अपनी दूसरी पत्नी ऊषा (35) व तीन साल के बेटे जय के साथ रहने लगा। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

वह यहां दो महीने पहले ही आया था। गुरुवार की सुबह नरेश रोजाना की तरह काम पर चला गया। घर पर पत्नी और बेटा था। रात करीब सवा आठ बजे नरेश काम से लौटा तो पत्नी उषा खून से लथपथ कमरे में पड़ी मिली। ऊषा का गला धारदार हथियार से रेता गया था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। हत्याकांड की खबर पाकर देर रात एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीओ शांतनु पराशर, कोतवाल संजय कुमार, काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत व चौकी इंचार्ज देवेंद्र बिष्ट घटना स्थल पर पहुंच गए।? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में अपने मुखबिर एक्टिव कर दिए। इसबीच पुलिस को खबर मिली कि नरेश की बड़ी बीवी का बेटा अभिषेक कल इस क्षेत्र में देखा गया था। यहीं से पुलिस के कान खड़े हो गए। बाद पुलिस ने अभिषेक को पूछताछ के लिए उठा लिया। पुलिस के सामने पहले तो अभिषेक ने हत्या करने का बात नहीं कबूली लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने उषा की हत्या की बात कबूल ली। पूछताछ में उसने बताया कि नरेश ने उषा से चार साल पूर्व प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से ही परिवार में क्लेश पैदा हो गया। घर में बढ़ते कलेश की वजह उषा थी जिसके बाद उसने उषा को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। गुरुवार की रात को उसने यहां पहुंचकर उषा की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments