HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी दुःखद खबर : बेटे ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर...

हल्द्वानी दुःखद खबर : बेटे ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

ADVERTISEMENTS

Haldwani News| हल्द्वानी के कमलुवागांजा से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां 30 वर्षीय युवक ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी के कमलुवागांजा निवासी 30 वर्षीय कुंदन सिंह अधिकारी पुत्र मोहन सिंह अधिकारी लंबे समय से बीमार चल रहा था। परिजन भी उसका उपचार करा रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर 12 बजे तक कुंदन परिजनों के साथ पारिवारिक कामों में जुटा हुआ था। जिसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल के कमरे में चला गया।

काफी देर तक कुंदन के वापस न लौटने पर परिजन उसके कमरे में गए। कमरे में वह मां की साड़ी से फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। कुंदन को लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि कुंदन बीमार चल रहा था। प्रथम दृष्टया अवसाद के कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हो जायेंगे रिहा !

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments