HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : एसडीएम करेंगे स्कूटी हादसे की न्यायिक जांच

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसडीएम करेंगे स्कूटी हादसे की न्यायिक जांच

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। उप जिला मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी विनोद कुमार कुछ ही दिन पूर्व हुई स्कूटी दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत के प्रकरण की जांच करेंगे। इस हादसे में नेहा जोशी तथा मीना जोशी नामक जेठानी-देवरानी की मृत्यु हो गई थी। यह जानकारी देते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 7 जून को सायं लगभग 6 बजे ग्राम डहरा पट्टी पूर्वी छः खाता तहसील व जिला नैनीताल में एक दो पहिया वाहन (स्कूटी) रोड से करीब 200 मीटर खाई में गिर गयी थी।

जिस पर सवार नेहा जोशी उम्र लगभग 26 वर्ष पत्नी नवीन जोशी निवासी ग्राम डहरा एवं मीना जोशी उम्र करीब 24 वर्ष पत्नी सुरेश जोशी निवासी ग्राम डहरा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने इस वाहन दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध एवं असम्बद्ध या अन्य व्यक्तिों से अपेक्षा की है कि वे 15 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान, अभिकथन अथवा मौखिक रूप में या कोई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय या न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments