HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

हल्द्वानी : स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | यहां मुखानी चौराहे के पास नवाबी रोड पर मंगलवार दोपहर एक स्कूल वैन में आग लग गई, सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग किसी तकनीकी कमी के चलते लगी है, गनीमत रही कि स्कूल वैन में बच्चे सवार नहीं थे। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल वैन खाली थी। गाड़ी में तकनीकी कमी के चलते आग लगी है। जब तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाती तब तक स्कूल वैन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी, मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

वैन चालक राकेश कुमार ने बताया कि द्रोणा पब्लिक स्कूल राजपुरा हल्द्वानी में दो दिन बाद एनुअल फंक्शन होने वाला था, जिसमें बच्चों को सम्मानित करने के लिए वह कालाढूंगी रोड स्थित एक मॉल पहुंचे थे स्कूल की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर सीनरी खरीद कर जैसे ही लौटे तभी देखा तो वैन आग की लपटों से घिरी हुई थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments