HomeUttarakhandNainitalसूचना : 10 घंटे के लिए बंद रहेगा हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग, वाया लालकुआं...

सूचना : 10 घंटे के लिए बंद रहेगा हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग, वाया लालकुआं जाएंगे वाहन

हल्द्वानी अपडेट। हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले और रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले सभी वाहनों को वाया लालकुआं होकर अपनी यात्रा पूरी करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 23 व 24 जून यानी गुरुवार और शुक्रवार की रात में टांडा मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, 23 और 24 जून को छत्तरपुर-हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग (संजय वन टांडा) के नजदीक रेलवे फाटक पर ट्रैक मशीनों द्वारा मेंटेनेंस एवं रेल स्लीपर बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके लिए सड़क यातायात का आवागमन 23 और 24 जून को रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पूर्ण रुप से बंद रहेगा।

इसके अलावा रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले व हल्द्वानी से रुद्रपुर आने वाले सभी वाहन लालकुआं वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

Big Breaking: बागेश्वर में सरयू में नहाने उतरा किशोर डूबा, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments